सड़क निर्माण के लिए मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन
सड़क निर्माण के लिए मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन
जल्द हो सड़क निर्माण नही तो होगा मतदान का बहिष्कार
धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया
तमकुहीराज:- गड्ढा मुक्त सड़क की बात करने वाली भाजपा सरकार में आज सड़क की समस्या को लेकर आम जनता को सड़क के किनारे मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। काफी समय से तरया मोड़ तमकुहीराज से लेकर सिसवा नाहर तक कि पूरी सड़क इस बरसात के मौसम में गड्ढो में तब्दील हो चुका है। राहगीरों को पता ही नहीं चलता कि रोड कहा है और गड्ढा में रोड हैं या रोड में गड्ढे ये समझना मुश्किल है क्यो की पूरी सड़क गड्ढो से भरा पड़ा है।

इतनी लम्बी सड़क होने के बाद भी इस सड़क को बनवाने की कोई भी राजनेता या रोड के अधिकारियों की नजर इस पर नही पड़ रही है। जिसके चलते आम जनता को कितनी मुश्किलें का सामना करके सड़क से गुजरना पड़ रहा है। अब देखना है कि क्या इस मानव श्रृंखला का असर किसी अधिकारी या किसी राजनेता के ऊपर पड़ता है कि नही ये तो अब वक्त बतायेगा। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर हजारो की संख्या में लोग लगभग 3 किलोमीटर तक श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया और ये भी उन लोगो का कहना है कि अगर समय से रोड का निर्माण अगर नही होता है तो हम लोग आने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने का काम करेंगे।




