भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ सड़क पर उतरा कांग्रेसियों का हुजूम
भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ सड़क पर उतरा कांग्रेसियों का हुजूम
महंगाई, मूल्य वृद्धि व प्रदेश सरकार की कुनीतियों के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया
तमकुहीराज/कुशीनगर:- भाजपा गद्दी छोड़ो कार्यक्रम का आयोजन तहसील तमकुहीराज में पुलिस चौकी मोड़ तमकुहीराज से लेकर ओवरबृज तक विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ । अपने सर पर गैस सिलेंडर रखकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन को मजबूती दी । महंगाई भ्रष्टाचार व सरकार की विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेसी शहर के मार्गो पर उतरे। विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल ने कहा आज ऐतिहासिक दिन है जो आज हमलोग इस तानाशाही सरकार में महंगाई की मार झेल रही जनता की आवाज को बुलन्द करने का काम पूरे प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता कर रहे हैं।वर्तमान प्रदेश सरकार अपने किए गए सभी वादों पर फेल है । प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई ,पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि , शिक्षा के व्यवसायीकरण, बढ़ती फीस के दबाव में कराह रही है । कृषि बिल के काले कानून देश के अन्नदाता पर जबरन थोपे जा रहे हैं । कांग्रेस पार्टी प्रदेश की अनाचारी संकल्प लेकर मैदान में है

जिला सचिव डॉ प्रभु गुप्ता ने कहा कि
कांग्रेस पार्टी जनता के दुख दर्द के साथ खड़ी है । कोरोना काल में प्रदेश सरकार की लापरवाही व अव्यवस्था के चलते हजारों लोग काल के गाल में समा गए । सरकार झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह करती रही । तेल , गैस व रोजमर्रा की वस्तुओं के मूल्य बढ़ने से जनता को दोहरी मार पड़ रही है । वर्तमान भाजपा सरकार सभी मुद्दों पर फेल है । बेतहाशा महंगाई से जनता की कमर टूट रही है । करोड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश के युवा बेरोजगार बैठे हैं । हमारा किसान कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है । डीजल मूल्यों में वृद्धि कर किसान की खेती की लागत बढ़ाने का काम सरकार कर रही है । भाजपा की केंद्र सरकार तीन काले कानूनों से किसान को आत्महत्या करने के रास्ते पर ले जा रही है । तीनों काले कानून केंद्र की भाजपा सरकार के उद्योग पतियों को मजबूत करने के लिए लाए गए हैं जिसके विरोध में पूरे देश का किसान सड़क पर बीते साल से बैठा है । कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। रैली में भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल,अशोक पटेल ब्लाक अध्यक्ष, जिला सचिव डॉ प्रभु गुप्ता, शम्भू गुप्ता, लल्लन मद्देशिया, अमित पटेल,सद्दाम, प्रिंस पटेल, श्रीनिवास भारती, इरशाद अहमद, एडवोकेट मेराजुद्दीन शेख, अजहरुद्दीन शेख सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




