कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जन्मदिन के मौके पर नेत्र चिकित्सक ने किया पौधारोपण

जन्मदिन के मौके पर नेत्र चिकित्सक ने किया पौधारोपण

स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण करना बेहद जरूरी-डॉ शुभकर शुक्ला

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

पटहेरवा/कुशीनगर:-आज के परिवेश में ज्यादा तर लोग अपने जन्मदिन पर कही घूमने जाते हैं या कोई न कोई पार्टी करते हैं जिसमे हजारो लाखो का खर्चा करते हैं लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के हित के बारे में और वह भी ऐसे मौके पर जब ये दिन यादगार रहता है जीवन मे पटहेरवा में स्थित डॉ शुभकर शुक्ला एक नेत्र चिकित्सक हैं जिन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर वृक्षारोपण कर एक नया युवा पीढ़ी के लिए संदेश देने का काम किया जिसके बदलते हुए मौसम और दूषित पर्यावरण को पुनः शुद्ध करने का सबसे अच्छा तरीका ऐसे पौधे और वृक्षों का वृक्षारोपण करना चाहिए जो ऑक्सिजन की मात्रा बढ़ाने के साथ साथ जमीन की उर्वरक शक्ति को और अधिक बढ़ाये ताकि विश्व की सबसे बड़ी समस्या जो कि आज एक चुनौती के रुप मे हमारे सामने है को हम स्वीकार कर प्रकृति के अनुरूप जीवन शैली बनाकर पर्यावरण को संतुलित और शुद्ध कर सके।
डॉ शुक्ला ने बताया कि इंसान स्वंम अपने कर कमलों से इस पृथ्वी और समुद्र को प्रदूषित करता है।आध्यात्मिक व्यक्ति वस्तुओ का सदुपयोग करता है दुरुपयोग दरअसल पर्यावरण के असंतुलित होने का मुख्य कारण है।
उपरोक्त वेदो की शिक्षाओं से प्रेरित होकर आज पौधों का रोपण किया गया,पटहेरवा स्तिथ अपने क्लीनिक के पास वृक्षारोपण करने के लिए लोगो ने बधाई दी क्योंकि आने के लिए हरियाली भरा रास्ता लोगो को मिल सके और सफर का आंनद लेते हुए सफर को पूरा करे। इस दौरान सी ए ओ पी मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी,दुर्गेश रॉय, श्रीनिवास रॉय,मुकुल तिवारी, संजय राय,कन्हैया, विनोद सिंह राजपूत,
कृष्णा तिवारी, मुन्ना शर्मा इत्यादि मित्रगण व भाजपा नेता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31