कड़वा सच

Latest Online Breaking News

पटहेरवा पुलिस की कामयाबी पर कप्तान ने किया सम्मानित

पटहेरवा पुलिस की कामयाबी पर कप्तान ने किया सम्मानित

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

 

पटहेरवा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की मेहनत लाई रंग

तमकुहीराज/कुशीनगर-आज पटहेरवा पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है जिसका श्रेय पटहेरवा प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व समउर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार व पुलिस कर्मियों की मेहनत के बदौलत आज 15 दिन पूर्व अपने अपहरण की झूठी साजिश रचने वाला गिरफ्तार हो गया। अपने अपहरण की साजिश रचने वाला पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रकबा राजा का निवासी हैं जो 3 सितम्बर को नाटकीय ढंग से घर से गायब हो गया उसके बाद उसकी पत्नी 5 दिन बाद से पुलिस को प्रार्थना पत्र दी कि हमारे पति पांच दिन से लापता हैं और अभी तक घर नही पहुंचे पटहेरवा पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया व उसकी खोजबीन शुरू कर दी। मोहन कुशवाहा नाम का व्यक्ति काफी लोगों से उधार में पैसे ले रखा था व उन सभी को पैसा वापस न देना पड़े उसके लिए बड़े ही नाटकीय ढंग से अपने अपहरण की साजिश रची व अपने गाड़ी को अपने ही रिश्तेदार के दुकान पर तमकुहीराज में रख दिया व उसके बाद अपने ही खुद दस लाख रुपये की फिरौती की डिमांड लिखा व वह भी पैसा अपने ही खाते में डालने की बात लिखी गई थी।उसके बाद इसकी जांच कर रहे समउर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने इसकी  जांच शुरू कर दिये तब उसके गांव व रिश्तेदारों से पता चला कि ये मोहन कुशवाहा बहुत लोगो से पैसे उधार लिए लेकिन उसके बाद काफी समय बीतने के बाद भी पैसा मांगने पर नही दे रहा है। उस सभी पैसे को न देना पड़े उसके लिए मोहन कुशवाहा ने अपने अपहरण की साजिश रची व अपने ही बनाये जाल में खुद ही फस गया। सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर आज  पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसके बाद पटहेरवा पुलिस ने साजिश कर्ता मोहन कुशवाहा के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।

उसके बाद आज कुशीनगर पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल पटहेरवा थाना पर आकर पटहेरवा थाना प्रभारी व उनकी टीम के पुलिस कर्मियों को 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किये।

इस अपरहण की साजिश रचने वाले को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मियों में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम सहाय चौहान, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल सुशील सिंह सर्विलांस हेड कांस्टेबल अशोक सिंह, स्वाट टीम कांस्टेबल अभिषेक यादव,जय हिंद, संजय यादव,जितेन्द्र पाल पटहेरवा थाना के पुलिस कर्मियों के कार्यो की सराहना पूरे कुशीनगर जनपद में हो रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930