जिलाधिकारी सहित दर्जनों संस्थाओं से हो चुके हैं सम्मानित-राकेश मद्देशिया
समाजसेवी राकेश मद्देशिया बंधेंगे परिणय सूत्र में
सैकड़ों की मदद निस्वार्थ भाव से करने वाले राकेश मद्देशिया की सगाई बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न
शादी के बाद भी जनता की सेवा निरन्तर रहेगी जारी-राकेश मद्देशिया
जिलाधिकारी सहित दर्जनों संस्थाओं से हो चुके हैं सम्मानित-राकेश मद्देशिया
सेवरही/कुशीनगर- कुशीनगर जनपद का एक ऐसा नवयुवक जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है नाम है राकेश मद्देशिया जो सेवरही नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 के रहने वाले हैं वह इस वार्ड से सभासद का चुनाव के लिए भावी उम्मीदवार भी है। आज वह भी अपने नये जीवन की शुरुआत करने की प्रक्रिया को शुरू कर चुके हैं। राकेश मद्देशिया की सगाई आज थावे गोपालगंज निशा मद्देशिया के साथ हुई है।

कुशीनगर जिले के तमाम दर्जनों लोगों की अपनी निःस्वार्थ भावना से मदद करने के लिए तत्पर रहने वाले साल में तीन बार जरूरत मंद लोगो को खून दान करने का काम करते हैं उसके साथ साथ किसी भी गरीब परिवार को मदद करने के लिए चाहे आर्थिक सहायता हो या शारिरिक सहायता करते हैं।
तमाम संस्थाओं से अनेकों बार पुरस्कार व सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है इनको जिलाधिकारी कुशीनगर के द्वारा भी सम्मान पाने का गौरव प्राप्त है।
राकेश मद्देशिया ने कहा कि शादी के बाद भी आजीवन मेरा सेवा करने की भावना हमेशा निरन्तर चलती रहेगी जब भी किसी की समस्या को देखते है या किसी के माध्यम से पता चलता है तो तुरंत उसकी मदद करने के लिए पहुंच जाते हैं चाहे तो किसी धर्म या समुदाय का इंसान हो सहायता करने में ये कभी भेदभाव नहीं करते हैं। सगाई की खबर मिलते ही इनके शुभचिंतक लोग फोन व उनसे मिलकर बधाई देने वाले लोग पहुंच गये व उनके दाम्पत्य जीवन की सुखमय होने का आशीर्वाद भी दिये।




