कड़वा सच

Latest Online Breaking News

किसानों व गरीबो के साथ धोखा कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार – डॉ उदय नरायण गुप्ता

किसानों व गरीबो के साथ धोखा कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार – डॉ उदय नरायण गुप्ता

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज-आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख सेवरही डॉ उदय नरायण गुप्ता के द्वारा तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यालय तमकुहीराज में पूर्व ब्लाक प्रमुख सेवरही डॉ उदय नारायण गुप्ता के द्वारा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर व फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत व सम्मान किया गया। व नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष श्री विवेक यादव राजन और मीडिया प्रभारी श्री राहुल यादव को पूर्व ब्लाक प्रमुख ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामाशंकर गोंड और संचालन श्री राकेश यादव जी के द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डॉ उदय नरायण गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर युवाओं की टीम बनाकर पार्टी की नीतियां और समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार जनता तक करें और जनता को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं
उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार से उठ चुकी है और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती है क्योंकि भाजपा सरकार में प्रदेश में महंगाई और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी की है देश और प्रदेश का किसान परेशान है वही युवा वर्ग बेरोजगार है भाजपा सांप्रदायिकता फैलाकर देश को विकास से वंचित कर रही है विकास के नाम पर समाजवादी पार्टी के समय में हुए विकास कार्यों का ही उद्घाटन किया जा रहा है और जिलो के नाम बदले जा रहे है प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
आगामी विधानसभा चुनाव में तमकुहीराज विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने की रणनीति तैयार की है। उसी रणनीति पर चलकर प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी में युवा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। अगर सभी युवा कार्यकर्ता अपने बूथ पर ईमानदारी पूर्वक कार्य करेंगे तो निश्चय ही सरकार समाजवादियों की होगी।उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है किसान हो या मजदूर हर व्यक्ति महंगाई से परेशान है गरीबों की थाली से सब्जी गायब होती जा रही है।इन्होंने सरकार बनने से पहले युवाओं से अनेक वादे किए थे। वे सभी वादे हवा-हवाई साबित हुए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री कृष्ण सिंह पटेल, श्री भगवान पटेल जी, श्री मो आलम , श्री छबीला यादव जी पूर्व प्रधान, श्री रामरूप यादव उर्फ झगरू यादव पूर्वप्रधान, श्री रमेश यादव पूर्व प्रधान ,श्री राजमोहमद प्रधान, श्री प्रेमचंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,श्री नुरैन, श्री प्रहलाद सिंह, श्री पंकज यादव ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही, श्री प्रदीप यादव ,श्री रामानंद गुप्ता,श्री कुतुबद्दीन,श्री उपेन्द्र गुप्ता,पिंटू गुप्ता,श्री प्रहलाद गुप्ता , श्री डहारी गुप्ता,कृष्ण गुप्ता ,अजीत यादव,नंदलाल पटेल,पवन यादव,पुस्कर यादव आदि साथी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930