कड़वा सच

Latest Online Breaking News

धूमधाम से भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

धूमधाम से भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

हर्षोंल्लास के साथ हुआ मां दुर्गा मूर्ति का विसर्जन

(राकेश कुमार मध्देशिया)
तमकुही रोड कुशीनगर। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए उनके भक्त पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं. शारदीय नवरात्रि के मौके पर दुर्गा प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित किया गया।
शारदीय नवरात्र के समय पंडालो में देवी प्रतिमाओं की पूजा के बाद शनिवार को विधिविधान से उनका विसर्जन किया गया।
इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोइंछा भराई के रस्म हुई।
उसके बाद दुर्गा माँ की प्रतिमाओं को विदा किया गया।
श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की जय माँ
वैष्णो देवी दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार के कमेटियों के सदस्यों ने अबीर व गुलाल उड़ाते डीजे के साथ धुन पर नाचते गाते दुर्गा प्रतिमाओं को बासी नदी दमकला पुल पर ले गए जहां उनका विसर्जन किया गया।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शिवम जायसवाल कहाँ कि
दशमी के दिन व्रत पारण के बाद मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है।महानवमी के अगले दिन दशमी तिथि को धूमधाम से दुर्गा मां की मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है. कहते हैं कि विसर्जन के लिए श्रवण नक्षत्र युक्त दशमी तिथि शुभ मानी जाती है ।
इतना ही नहीं, दुर्गा विसर्जन के साथ ही दुर्गा पुजा का भी समापन हो जाता है।
रोहित जायसवाल बिटू ने कहा कि विजय दशमी के दिन की मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है. इसी दिन मां कैलाश पर्वत के लिए प्रस्थान कर जाती हैं. इस दिन मां दुर्गा का मुहूर्त हमेशा शुभ मुहूर्त के अनुसार ही करना शुभ और फलदायी होता है।
लोगों ने धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया। इस दौरान लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया। माता के जुलूस में कम से कम लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाते व डीजे की धुन व देवी गीतों के बीच थिरकते श्रद्धालु लगातार आगे बढ़ते रहे। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नदी के किनारे बनाए गए विशेष गड्ढों में किया गया।
इस दौरान मां भक्त उपस्थित रहे राजन जायसवाल, दिनेश मध्देशिया ,दिपक जायसवाल,राहुल गोड़ बिकाश गोड़ ,राकेश प्रजापति,राजीव गुप्ता , मनोज मध्देशिया ,दिपक गुप्ता, प्रभाकर जायसवाल , मंदीप मध्देशिया इत्यादि सैकड़ो तमाम मां के भक्त मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930