कड़वा सच

Latest Online Breaking News

तमकुही सिसवा सड़क मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का मुद्दा फिर उठा विधानसभा में

तमकुही सिसवा सड़क मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का मुद्दा फिर उठा विधानसभा में

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

15 वर्षीय पुत्र ऋतिक की बर्बरता पूर्ण हुई हत्या का मामला व सड़क चौड़ीकरण के मामले को लेकर विधानसभा में गरजे-अजय कुमार लल्लू

आज प्रदेश अध्यक्ष एवं तमकुही विधायक अजय कुमार लल्लू जी ने विधानसभा तमकुही राज के दो प्रमुख सड़कों का मुद्दा विधानसभा में नियम – 51 के तहत उठाया।
तमकुही – सिसवा सड़क मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

सेवरही नगर सड़क मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

साथ ही क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू ने नियम – 51 के तहत सेवरही नगर के अंबेडकरनगर निवासी परदेशी के 15 वर्षीय पुत्र ऋतिक की बर्बरता पूर्ण हुई हत्या का मामला भी प्रमुखता से उठाया है।

जिला महासचिव एवं तमकुही विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र तमकुही राज के दो प्रमुख सड़कों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू जी ने बार – बार सरकार को अवगत कराया। विधानसभा में सवाल लगाया। मुख्यमंत्री से लेकर विभागीय मंत्री सहित तमाम जिम्मेदारों को पत्र लिखे, आंदोलन किए और लड़ाईयां लड़ी। किंतु भाजपा सरकार ने अपने भेदभावपूर्ण रवैये के कारण तमकुही राज की जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया।

एक जिम्मेदार प्रतिनिधि के तौर आज पुनः विधायक अजय लल्लू जी ने तमकुही – सिसवा सड़क मार्ग एवं सेवरही नगर सड़क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करने को लेकर विधानसभा में नियम – 51 के तहत आवाज उठाई।

इसके साथ ही सेवरही के अंबेडकरनगर वार्ड निवासी परदेशी के 15 वर्षीय पुत्र ऋतिक की हत्या के मामले में त्वरित गिरफ्तारी और न्याय के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं तमकुही विधायक अजय लल्लू जी पुलिस कप्तान सहित तमाम उच्चाधिकारियों से वार्ता की है और आज पुनः विधानसभा में नियम 51 के तहत न्याय की आवाज उठाई है। कांग्रेस पार्टी दलित परिवार के न्याय की लड़ाई लड़ते रहेगी। जल्द गिरफ्तारी और न्याय न मिलने पर कांग्रेस पार्टी आंदोलन भी करेगी।।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930