कड़वा सच

Latest Online Breaking News

वस्त्र नही विचार हैं खादी-डॉ रमापति राम त्रिपाठी(सांसद)

वस्त्र नही विचार हैं खादी- डॉ रमापति राम त्रिपाठी(सांसद)

रोजगार का आधार है खादी उत्पाद-डॉ रमापति राम त्रिपाठी

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज रामलीला मैदान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ

तमकुहीराज स्थित रामलीला मैदान में खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान सपहां,फाजिलनगर द्वारा आयोजित खादी उद्योग से संबंधित उत्पादोंकी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में खादी ग्रामोद्योग ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की है । केंद्र सरकार की नीतियों के चलते देश ही नहीं वरन विदेशों में भी इसके उत्पादों का आकर्षण इतना बढ़ गया है कि आजादी के बाद पहली बार इसके उत्पादों की बिक्री दूनी हो गई है।खादी ग्रामोद्योग को विश्वव्यापी पटल पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चरखा चलाया।देश ही नहीं विदेशों में भी इसका आकर्षण बढ़ाया। हमारी सरकार की नीतियों के कारण खादी ग्रामोद्योग नें असंख्य प्रतिभाओं को उभरनें व स्वरोजगारी होनें का अवसर दिया है।यहां के फर्नीचर की कारीगरी दुनिया के हर कोनें में परचम फहरा रही है।उन्होनें स्वदेशी अपनाने पर बल देते हुए कहा कि स्वदेशी को अपनाएं तो देश निरंतर प्रगति पर रहेगा।
समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण स्वदेशी की अवधारणा मजबूत हुई है।खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों नें रोजगार सृजन,स्वावलंबन का परचम फहराया है । अध्यक्षता करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने खादी ग्राम उद्योग से संबंधित सारगर्भित व्याख्यान देते हुए कहा कि इसके चलते गांवों से शहरो की ओर हो रहा पलायन रुक रहा है। आयोजक खादी ग्रामोद्योग संस्थान सपहां,फाजिलनगर के मंत्री पंकज पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव पांडेय,भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह आनंद मिश्र,संजय राय,दीपक सिंह पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष डा.कन्हैया शर्मा,ग्राम प्रधान शत्रुजीत पांडेय,गुरुदत्त उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31