कड़वा सच

Latest Online Breaking News

एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय त्रि दिवसीय कृषि मेला में कुशीनगर से कृषकों से भरी बस को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दे रवाना किया

एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय त्रि दिवसीय कृषि मेला में कुशीनगर से कृषकों से भरी बस को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दे रवाना किया

कुशीनगर -जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व उप कृषि निदेशक आशीष कुमार द्वारा पथरदेवा (देवरिया) में आयोजित एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय त्रि दिवसीय कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से कृषकों से भरी बस को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दे रवाना किया गया।

कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषि मेला का शुभारंभ किया गया था। कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से 200 किसानों की रवानगी हो रही है।

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

विदित हो कि पथरदेवा में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषि मेला का शुभारंभ किया गया था। कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से 200 किसानों की रवानगी हो रही है। जनपद कुशीनगर के कृषक किसान मेला में प्रतिभाग करने के साथ-साथ मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों से नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे ।

इस अवसर पर नारी विकास सेवा संस्थान जिगना के प्रतिनिधि व प्रगतिशील कृषक रामाधार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930