कड़वा सच

Latest Online Breaking News

गाडगे यूथ बिग्रेड कुशीनगर ने गाडगे महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई

गाडगे यूथ बिग्रेड कुशीनगर ने गाडगे महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई

दीन दुखियों, पीड़ितों और शोषितों के हित मेें कार्य किया, संत गाडगे उन महान संतों मेें से एक हैं।-रमेश कन्नौजिया(जिलाध्यक्ष)

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

फाजिलनगर-कुशीनगर- समाज सुधारक और धोबी समाज के गुरू संत गाडगे की 147वे जयंती पर उन्हें याद किया गया महाराष्ट्र के अमरावती जिले के धोबी परिवार में जन्मे संत गाडगे महाराज ने पैदल यात्राएं की और जन-जन तक मानव कल्याण का संदेश दिया था।
आज जोकवा फाजिलनगर के समीप स्थित स्वयंबार मैरेज लॉन में गाडगे यूथ विग्रेड संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने संत गाडगे की फ़ोटो पर दिप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करके जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई इसमें पदाधिकारियों ने संत गाडगे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक रमाशंकर चौधरी जी रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल निर्मल ग्राम प्रधान बेलवा अशोक चौधरी सभासद कुँवर जी सत्यनारायण एडवोकेट रमेश वर्मा प्रमोद चौधरी जवाहर लाल गौतम अजय चौधरी नागेंद्र जी रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि भारत संतों व महापुरुषों का संगम रहा है। जिन्होंने समय-समय पर दीन दुखियों, पीड़ितों और शोषितों के हित मेें कार्य किया, संत गाडगे उन संतों मेें से एक हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गाडगे ढोंग व पाखंड के प्रबल विरोधी थे।
सभा को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट रमेश वर्मा ने कहा कि देश में सबसे पहले स्वच्छता अभियान अगर किसी ने चलाया है तो ओ संत गाडगे जी महाराज की देन है।
सभा को सम्बोधित करते हुए जवाहर लाल गौतम ने कहा कि राष्ट संत गाडगे जी महाराज अपने कीर्तनों व गानों के माध्यम से समाज को जातिवाद, अंधविश्वास और कुरीतियों से दूर रहने का मार्ग दिखाया। सामाजिक विकास के लिए संत गाडगे के संदेश हमेशा सद्भाव, प्रेम और समरसता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें।
इस सभा का संचालन सत्येंद्र कन्नौजिया ने किया। इस जयन्ती जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद उपाध्यक्ष अमर कन्नौजिया जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया डॉ हरिकेश प्रसाद (कोषाध्यक्ष) डॉ वीरेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया पंकज कन्नौजिया बलिराम कन्नौजिया नीरज कन्नौजिया धनन्जय कुमार सुनील कुमार जीयन चौधरी संदीप एन के वर्मा रिंकू चौधरी एडवोकेट रमेश वर्मा मेवालाल नीरज अशोक चौधरी सभासद दिलीप चौधरी विश्वनाथ चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31