कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई0 जी0 आर0 एस0 की बैठक सम्पन्न की गई।

 

जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई0 जी0 आर0 एस0 की बैठक सम्पन्न की गई।

जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व की टीम बनाकर अभियान के रूप में उक्त पोर्टल पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर- उक्त बैठक में विभागवार, तहसीलवार, विकास खंड वार आई0 जी0 आर0 एस0 पर आई शिकायतों की समीक्षा की गई। इस क्रम में लम्बित शिकायतों के कारण तथा उसके युक्तियुक्त निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारीगणों को दिए।
जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व की टीम बनाकर अभियान के रूप में उक्त पोर्टल पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विवादित दोनों पक्षों को बुलाकर समस्याओं का निस्तारण पुलिस और राजस्व टीम के सामने किया जाए। पुनरावृत आवेदन पर भी कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के क्रम में आख्या के रूप में जबाब भविष्य काल में नहीं हो।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, समस्त उपजिलाधिकारीगण, तथा जनपदस्तरीय अधिकारीगणों की मौजूदगी रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930