कड़वा सच

Latest Online Breaking News

पत्रकारों ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया, ग्रापए मंडलीय मंत्री का जन्मदिन

पत्रकारों ने हर्षोल्लासपूर्वक मनाया, ग्रापए मंडलीय मंत्री का जन्मदिन

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

 

तमकुहीराज कुशीनगर।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गोरखपुर के मंडलीय मंत्री अजय सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। तमकुहीराज तहसील कार्यालय में बुधवार की शाम आयोजित बर्थडे पार्टी में पत्रकारों ने केक काटकर, एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बर्थडे का जश्न मनाया। साथ ही अपने चहेते पत्रकार साथी के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान ग्रापए के जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव से यही कामना है कि अजय सिंह जी स्वस्थ रहें, निरोग रहें, दीर्घायु रहें। वरिष्ठ पत्रकार/ प्रधान संघ सेवरही अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने उनके सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए बधाई दी। तहसील अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने कहा कि अजय सिंह जी सदैव हंसते रहें, मुस्कराते रहें,भगवान भोलेनाथ से यही कामना है। तहसील महामंत्री अंजनी सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के बेहतर जीवन की हम कामना करते हुए बधाई दी।

इस दौरान सेवरही ब्लॉक प्रभारी ओमप्रकाश राय,महामंत्री शैलेष बंटी, कृष्ण मुरारी पांडेय, सुरेन्द्र राय, अहमद हुसेन, अनिल चौरसिया,तहसील मंत्री सलाउद्दीन, मनीष तिवारी,संगठन मंत्री विजय गोड़, नितांत सिंह, अखिलेश राय, अजय शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031