कड़वा सच

Latest Online Breaking News

नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार पहुॅचकर किया कार्यभार ग्रहण

ब्यूरो रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कु कन्नौजिया

नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार पहुॅचकर किया कार्यभार ग्रहण

 

पद भार ग्रहण करते नवागत जिलाधिकारी कुशीनगर

ब्यूरो रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कु कन्नौजिया

 

कुशीनगर
जनपद में नवागत जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कल देर रात्रि जिलाधिकारी कुशीनगर के रूप में कोषागार गये जहां पर उन्होने डबल लॉक का चार्ज संभाला।
नवागत जिलाधिकारी ने बताया कि वह मूल रूप से तमिलनाडु के तेनकाशी जनपद के रहने वाले है। एनआईटी त्रिचरापल्ली से किये तथा सिविल सर्विस में आने पश्चात प्रथम नियुक्ति बांदा जनपद में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई, मुख्य विकास अधिकारी के रूप में देवरिया जनपद ,व जिलाधिकारी के रूप में जनपद औरैया, सुल्तानपुर, एवं सोनभद्र में सेवारत रहे, तथा शासन में दुग्ध विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, बेशिक शिक्षा विभाग , नगर विकास तथा आयुक्त नगर निगम,अयोध्या के पदों पर कार्य कर चुके हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव, कोविड-19 के कार्यो, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं वित्तीय वर्ष में जो कार्य चल रहे है उसको प्राथमिकता से पूर्ण कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) विंध्यवासिनी राय,अपर उप जिलाधिकारी कोमल यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी रईस अहमद, सहित अन्य अधिकारी व कोषागार के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
——————-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30