कड़वा सच

Latest Online Breaking News

अब माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होगा थाना समाधान दिवस-जिलाधिकारी

अब माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होगा थाना समाधान दिवस-जिलाधिकारी

रिपोर्ट:-धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

कुशीनगर- जनवरी/ जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने कलेण्डर वर्ष 2021 हेतु शासन के निर्देशानुसार थाना दिवस/ थाना समाधान दिवस का रोस्टर निर्धारित किया है। प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे के मध्य आयोजन किया जाएगा, जिलाधिकारी ने थाना दिवस पर थाना थाना कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी राजस्व ग्रामो के राजस्व व चकबन्दी विभाग के कर्मचारी , पुलिस विभाग के सभी निरीक्षक/उप निरीक्षक, विकास विभागों,विद्दुत विभाग एवं नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका/नगर पंचायत से सम्बंधित अधिकारी/कर्मचार उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुये मामले की प्रविष्टि जी0डी0 में की जाय, तथा जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता हो तो राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीमो के माध्यम से कराई जाय।
जिलाधिकारी ने बताया कि मेरे व पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी दो थाने का औचक निरीक्षण अलग-अलग किया जाएगा, तथा अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी कम से कम दो थाना छेत्रों का निरीक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया है, साथ ही उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न,सम्बन्धी शिकायतों के पंजीकरण संचालित स्लास्टर हाउस से सम्बंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने दिनांक 09-01-2021 को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में पडरौना सदर में तहसीलदार पडरौना/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, जटहा बाजार में नायब तहसीलदार/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, कुबेरस्थान में उप जिलाधिकारी पडरौना/पुलिस उपाधीक्षक पडरौना,तुर्कपट्टी में चकबंदी अधिकार/सम्बन्धित थानाध्यक्ष,
इसी प्रकार कसया अन्तर्गत उप जिलाधिकारी कसया/पुलिस उपाधीक्षक, हाटा अन्तर्गत नायब तहसीलदार हाटा/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, अहिरौली बाजार में उप जिलाधिकारी हाटा/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, कप्तानगंज में तहसीलदार/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, खडडा में तहसीलदार खडडा/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, हनुमानगंज में उप जिलाधिकारी खडडा/पुलिस उपाधीक्षक, नेबुआ नौरंगिया में नायाब तहसीलदार/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, रामकोला में नायब तहसीलदार कप्तानगंज/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, तरया सुजान में उप जिलाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक, पटहेरवा में तहसीलदार तमकुहीराज/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, सेवरही में बंदोबस्त अधिकारी/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, विशुनपुरा में चकबन्दी अधिकारी/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, बर्वापट्टी में नायब तहसीलदार तमकुहीराज/सम्बन्धित थानाध्यक्ष, इसी प्रकार दिनांक 23-01-201, दिनांक 13-02-2021, दिनांक 27-02-2021, दिनांक 13-03-2021, व दिनांक 27-03-2021 को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस हेतु अधिकारी नामित किये गए हैं।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/पुलिस उपाधीक्षक को निर्देशित किया है कि थाना दिवस सम्पन्न होने उपरांत उक्त थाने का निरीक्षभी करना सुनिश्चित करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728