कड़वा सच

Latest Online Breaking News

अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया ने शुरू किया चुनावी अभियान!

खागा फतेहपुर
——अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया ने शुरू किया चुनावी अभियान!

अभय सिंह की रिपोर्ट

सर्वप्रथम मंदिर पहुंचकर मंदिर में अपने माता पिता की स्थापित मूर्तियों से आशीर्वाद लेकर की अभियान की शुरूआत!

टेनी वार्ड से हैं दिनांक-13-03-2021 को अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया ने टेनी वार्ड से जिला पंचायत पद पर अपनी प्रत्याशिता को मजबूती के साथ में क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,आज उन्होंने पहली बार क्षेत्र भृमण करने का फैसला किया और उन्होंने इसकी शुरुआत भारतीय सभ्यता के अनुसार अपने माता पिता के प्रतिमाओ से आशीर्वाद लेकर किया!ततपश्चात वह अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र भृमण में निकलें, आज वह जिस भी गांव में गएँ, गांववासियों ने उनका तहे दिल से अभिनन्दन किया पूरा गांव का गांव अपार जनसमूह उनके साथ होता गया,कहीं पर लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया और समर्थन करने की बात कहीं तो कहीं पर फूल बरसाकर लोगों ने अपना समर्थन किया,क्या महिला क्या पुरूष,नौजवान, बच्चे ,बुजुर्ग सभी वर्गों में गजब का उत्साह था, ऐसा उत्साह कि मानों पप्पू भैया चुनाव जीतकर आएं हुए हैं!

आज उनके द्वारा क्रमशः रामनगर,पांभीपुर,शिवदत्त का पुरवा, लौकियापुर, नटन का डेरा,त्रिलोचनपुर,बाबुल्लापुर,आदि गांवों का भृमण किया।इस दौरान स्वागत से अभिभूत अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू भैया ने कहा कि आज मुझे जिस प्रकार से आप सभी लोगों ने अपना प्यार एवं दुलार दिया है,ऐसा प्यार एवं दुलार तो अपने घर व गांव में ही मिलता है,इतना अपनापन दिया है आपलोगों इसके लिए मैं आप सभी का जीवन भर ऋणी रहूंगा,मैं आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि जैसा प्यार आपलोगों ने दिया है ठीक उसी प्रकार से मैं भी आपलोगों को महत्व दूंगा,और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ूंगा,यह क्षेत्र अब मेरा गांव हैं,और आप सभी हमारे अपने हैं मेरे द्वारा आप सभी के सम्मान का खयाल सदैव रखा जाएगा,आपलोगों को जब भी कोई आवश्यकता हो तो निःसंकोच आप हमको याद करिएगा हम आपके हर दुख एवं सुख में आपके साथ में रहेंगें।उन्होंने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया।इस दौरान उनके साथ मे व्यापार मंडल खागा के अध्यक्ष शुक्ल,सुरेंद्र उर्फ बबलू सिंह,धीरेंद्र सिंह,संतोष सिंह, रामविशाल नेता जी,सहित तमाम सभ्रांत एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अभय सिंह
फतेहपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728