कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जानकर भी अंजान बना बैठा विद्युत विभाग, या कर रहा बड़ी घटना का इंतजार

जानकर भी अंजान बना बैठा विद्युत विभाग, या कर रहा बड़ी घटना का इंतजार

जमीन से 3 फुट ऊपर लटक रही बिजली की तार, विद्युत विभाग को घटना का इंतजार

अभय सिंह की रिपोर्ट

जनपद में पिछले दिनों विद्युत विभाग की लापरवाही से न जाने कितनी जाने चली गई और न जाने कितनी की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई और न जाने कितने किसानों की फसल जलकर खाक हो गई बावजूद इसके विद्युत विभाग अपने लापरवाही को सुधारने के बजाय खर्राटे भरी नींद में सो रहा है ।
ताजा मामला फतेहपुर जनपद के किशनपुर पावर हाउस के अंतर्गत मडौली गांव का है जहां पर विद्युत विभाग की लापरवाही ने सबको हैरान कर दिया है और विद्युत विभाग के इस रवैया से ग्रामीणों में काफी रोष है पर विद्युत विभाग अभी भी कुंभकर्णी पर सो रहा है ज्ञात हो कि पिछले 1 साल पूर्व मडौली गांव में विद्युत विभाग द्वारा एलटी लाइन लगवाई गई थी जिसके बाद करीब 2 माह बाद ही प्राथमिक विद्यालय के पास एलटी लाइन पर लगा बिजली का पोल टूटकर धराशाई हो गया था जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे सुचारु रुप से चालू रखने के लिए बांस के सहारे तार को पर टांग दिया था तब से आज तक उस पोल की जगह पर बांस ही लगा नजर आ रहा है हालांकि करीब 6 माह पूर्व जब विद्युत विभाग का यह कारनामा अखबारों की सुर्खियां बना तो विद्युत विभाग को खुजली हुई और आनन-फानन में विद्युत विभाग द्वारा उस जगह पर बिजली का नया पोल डलवा दिया गया लेकिन विद्युत विभाग को उस पोल को गढ़वाने के लिए समय नहीं है जानकारी के मुताबिक पोल की जगह पर लगा हुआ बांस भी टूट गया है जिससे एलटी लाइन की तार जमीन से महज तीन फुट के ऊपर लटक रही है जिससे किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है या फिर विद्युत विभाग द्वारा जान बूझकर किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है खैर कुछ भी हो पर विद्यालय परिसर के पास ऐसी लापरवाही किसी दिन किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है

वही मामले को लेकर पिछले करीब 10 दिन पूर्व विद्युत विभाग के कर्मचारियों से जब बात की गई थी तो उन्होंने 2 दिन में उसे सही करवाने की बात कही थी लेकिन करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने उस और नजर नहीं डाली है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है और ग्रामीण मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने को तैयार हैं ।
अभय सिंह
फतेहपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930