कड़वा सच

Latest Online Breaking News

सरकार की उपलब्धियों का किया बखान/ कृषि मेला व प्रदर्शनी ने जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सरकार की उपलब्धियों का किया बखान/ कृषि मेला व प्रदर्शनी ने जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

बलरामपुर( डॉक्टर संजय शुक्ला पथिक)

प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरा होने पर मिशन किसान कल्याण के तहत जिले के 9 विकास खंडों में कृषि मेला गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कृषि मेला व प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी के माध्यम से कृषि व अन्य क्षेत्रों में सरकार का विजन रखते हुए उपलब्धियां गिनाई गई। इस दौरान लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से लोगों को मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुनाया गया।
बलरामपुर सदर ब्लॉक में किसान मेला एवं गोष्ठी का शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम ने किया। कृषि मेले में आए किसानों को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों महिलाओं एवं गरीबों के हित में कार्य कर रही है। विगत 4 वर्षों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड धान एवं गेहूं की खरीद की गई। केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष का लाभ दिया। इस दौरान विधायक ने कृषि योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं कृषि उपकरण प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद्र पाठक जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार सीडीपीओ राकेश शर्मा डी पी सिंह व बृजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। पचपेड़वा ब्लॉक में गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने दीप प्रज्वलित कर किसान मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते हुए लोगों को प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अनुज सक्सेना कृषि विकास अधिकारी मोहसीन दयाराम प्रजापति कुलदीप रघुनाथ वर्मा मोहम्मद अजीज मनोज तिवारी व अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे विराम गैसड़ी विकासखंड में किसान मेले का शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चंद्र राम चौधरी ने किया। उन्होंने लोगों को कृषि क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं पर प्रकाश डाला। रेहरा बाजार ब्लाक में किसान मेले का उद्घाटन उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गोंडा सांसद के प्रतिनिधि कमलेश पांडे ने फीता काटकर किया। उतरौला विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर व किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने किसान सम्मान निधि योजना हर खेत को बिजली व पानी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा किसान कर्ज माफी योजना व फसल ऋण वितरण आदि योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने विकासखंड हरैया सतघरवा में किसान मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं किसानों को कृषि यंत्र का वितरण करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसी तरह तुलसीपुर ब्लॉक के मुख्यालय कौवापुर में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह व भाजपा जिला में मंत्री रवि मिश्रा ने कृषि मेले का शुभारंभ करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930