कड़वा सच

Latest Online Breaking News

नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा गांव में कराया गया सेनेटाईजिंग

नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा गांव में कराया गया सेनेटाईजिंग

लोगो को हर तरह से मदद में रहूँगा तत्पर:-अजय गुप्ता

(धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया)

तमकुहीराज:- तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगुआ मठिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बी ड़ी सी)के द्वारा सेनेटाईजिंग किया गया प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। भारत मे फैली कोरोना की दूसरी लहर अब गाँवो में भी दस्तक दे चुकी हैं।

गांव में सेनेटाइज कराते हुए नवनिर्वाचित बी ड़ी सी अजय गुप्ता

संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए प्रदेश भर में लॉक डाउन लगया गया है साथ ही सख्ती से इसका पालन भी कराया जा रहा हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्रामपंचायत के नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगुआ मठिया के अजय गुप्ता ने गांव के गली मोहल्लों में सेनेटाईजिंग का कार्य कराया। बताते चले पंचायती चुनाव में प्रवासियों का गाँवो की ओर आवागमन बढ़ा हैं। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय गुप्ता ने बताया कि बगैर देरी किये उन्होंने सेनेटाइजिंग मशीन को मँगवाकर गाँव के सभी गलीकूचों मे सेनेटाइजिंग का कार्य कराया। दूसरी तरफ नवनिर्वाचित बी ड़ी सी के कार्य के प्रति लगन व गाँव की जनता के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए ग्राम वासियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय गुप्ता की जमकर तारीफ की। साथ ही एक उम्मीद भी जगाई कि अब कुछ गांव का भला अवश्य होगा क्योंकि इस बार हम लोगो ने एक जिम्मेदार को अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930