जनकल्याण के लिए डॉ ने किया हवन पूजन
जनकल्याण के लिए डॉ ने किया हवन पूजन
माँ जगत जननी से किया सभी को स्वस्थ रहने की दुआ
(धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया)
तमकुहीराज:- कोरोना संक्रमण काल में क्षेत्र के एक प्रसिद्ध डॉक्टर एवं उनकी पत्नी ने मानव रक्षा हेतु आयोजित मां जगत जननी जगदंबा की पूजा अर्चना करने के बाद हवन पूजन विधि विधान के साथ संपन्न हुआ इस पूजा के पुरोहित पंडित राहुल कृष्ण कुंदन जी रहे हवन पूजन कर परमात्मा से प्रार्थना किये की मानव कल्याण के साथ कोरोना से अकाल मृत्यु की शिकार ना हो और मानव समाज की जीवन की रक्षा हो
तमकुहीराज विकास खंड के ग्राम सभा गंगुआ मठिया के निवासी डॉ लखन लाल गुप्ता व उनकी पत्नी सुभावती देवी व पुत्र राजन गुप्ता व उनकी परिवार के सभी सदस्यों ने देश के ऊपर पड़ी कोरोना जैसी महामारी से देश व क्षेत्र के लोगो को जल्द ही निजात मिल सके व सभी लोग सुरक्षित व स्वस्थ रहे इसके लिए माँ जगदम्बा से प्रार्थना किये। डॉ लखन लाल गुप्ता जी ने कहा कि हमे इस बीमारी से जितना ज्यादा अपने आप को सुरक्षित व साफ सफ़ाई का ख्याल रखेंगे उतना ही इस बीमारी से बचे रहेंगे
और इस लॉक डाउन में सभी लोगो को ज्यादा से ज्यादा समय अपने घर मे व्यतीत करें जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले ताकि अपने आप को सुरक्षित रख सके। क्यो की हम लोग जितना ही अपने आप को भीड़ भाड़ वाले जगहों से बच कर रहेंगे उतनी ही जल्दी हम इस कोरोना को हरा पायेंगे इस जागरूकता के साथ अपने आप को सभी लोग सुरक्षित रखे सावधानी जरूर बरते।




