कड़वा सच

Latest Online Breaking News

महंगाई के मार से कराह रही है आम जनता:-अजय कुमार लल्लू

महंगाई के मार से कराह रही है आम जनता:-अजय कुमार लल्लू

(धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया)

जनता आगामी चुनाव में देगी जवाव-लल्लू

तमकुहीराज:-विधानसभा तमकुहीराज के वर्तमान विधायक व कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने विधानसभा के गांवों में भ्रमण करने आये व क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुना तमकुहीराज विकास खंड के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर बुजुर्ग में पहुंचे जहाँ पर उनको कार्यकर्ताओ ने फूलमाला से जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद मौजूद ग्राम वासीयो की समस्याओं को सुना और उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की भाजपा सरकार के बदौलत आम जनता महंगाई की मार से परेशान है।एक बढ़ती महंगाई और दूसरे तरफ लोगो के पास रोजगार की समस्या ऐसे में आम आदमी किस कदर अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहा है।

केंद्र सरकार की आलोचना करते अजय कुमार लल्लू ने कहा कि डीजल पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिए जाने की आवश्यकता है।
देश में बढ़ती महंगाई व डीजल ,पेट्रोल में बढ़ती कीमतों को लेकर देशभर में हो रहे कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदर्शन भी उत्तर प्रदेश के हर जगह पर किया गया।डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ व महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद भी इस सरकार की आंखे नही खुल पायी उनके द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई । सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश जनता में व्याप्त है जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते दिनों से बढ़ती महंगाई के कारण गरीब जनता का जीना दुश्वार हो गया है। गरीब जनता बहुत ही परेशान है एवं आक्रोश में है। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यदि तेल तथा अन्य चीजों पर की गई बढ़ोतरी को कम नहीं करेगी तो हमारी कांग्रेस पार्टी गांव स्तर से लेकर देश स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ता एक बार फिर से आंदोलन करेंगे।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल ब्लाक अध्यक्ष अशोक पटेल,ब्लाक उपाध्यक्ष शम्भू गुप्ता, जिला महासचिव, इदरीश अंसारी,क्षेत्र पंचायत सदस्य दूधनाथ कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश गुप्ता उर्फ ज्वाला सिंह, कोटेदार अशोक गुप्ता, संजय खरवार,सद्दाम खान,रवि यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य, आशुतोष यादव,संजय खरवार, चन्द्रमा गोंड, विजयी गुप्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, अनिरुद्ध गुप्ता, बालकृष्ण यादव,दिनेश यादव,कोकिल अंसारी,सराफत अंसारी,बच्चा रॉय, बिहारी गुप्ता, मोहन प्रजापति, राम रोसन कुशवाहा इत्यादि की संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728