सपा कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा करने व जल्द से सड़क निर्माण के लिए सौपा ज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं को जेल से रिहा करने व जल्द से सड़क निर्माण के लिए सौपा ज्ञापन
आन्दोलन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा करे प्रशासन भाजपा सरकार में हो रही है लोकतंत्र की हत्या-पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ उदय नरायण गुप्ता
धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया
तमकुहीराज:- विधानसभा तमकुहीराज के अंतर्गत तमकुहीराज से होते हुए अहिरौली दान तक जाने वाली मुख्य मार्ग आज कई वर्षों से बहुत ही ज्यादा खराब व घातक भी है जिस पर चलना दुर्घटना को न्योता देंने के समान है। जिस पर राहगीरों को जाने आने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।जिसके लिये लोकतांत्रिक तरीके से मोहन तिवारी धरना दे रहे थे सड़क को जल्द से जल्द निर्माण करने के लिए जिसको कल प्रशासन के द्वारा उठा लिया गया और जब इसका विरोध करने के लिए सपा के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो उनको जेल भेज दिया गया जिसको लेकर राज्यपाल के नाम से सम्बोधित ज्ञापन आज पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ उदय नरायण गुप्ता ने आज सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को ज्ञापन सौंपा व अपने सपा के कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की

इस दौरान विधानसभा प्रभारी सुरेश यादव,ब्लाक अध्यक्ष पंकज यादव,अल्लाउद्दीन, सुनील यादव,प्रदीप, वसीम अकरम,परवेज ,श्यामसुंदर रामचन्द्र,कैलाश ताराचंद,साथ में कासिम अली जी पूर्व विधायक,,रामानंद गुप्ता,परवेज जी,प्रदीप यादव,चौहान,विद्या चौहान,पिंटू गुप्ता,संजय गुप्ता रमेश गुप्ता,उमेश्वर पटेल जी,महेश सिंह कुशवाहा इत्यादि की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




