कड़वा सच

Latest Online Breaking News

सहारा इंडिया व पीएसीएल में फंसे रूपये को लेकर तमकुही में कांग्रेसियों का आक्रोश

सहारा इंडिया व पीएसीएल में फंसे रूपये को लेकर तमकुही में कांग्रेसियों का आक्रोश

 

धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया

तमकुहीराज/कुशीनगर- आज तमकुही राज में डाक बंगले से तमकुही तहसील तक कांग्रेस महासचिव एवं विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाएं और एसडीएम कार्यालय के सामने सभा कर भाजपा सरकार को चेताया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा।

विधानसभा प्रभारी अनिल पटेल ने कहा कि, “गरीबों का, मजदूरों का सहारा में 24 हजार करोड़ और पीएसीएल में हजारों करोड़ रुपया पड़ा है। भाजपा सरकार विदेशों से काला धन लाने का दावा करती है लेकिन देश में पूंजीपतियों के पास पड़े गरीबों के रूपये पर चुप्पी साध लेती है। भाजपा सरकार का चरित्र जनता के सामने है, जनता समझ रही है कि कैसे भाजपा की सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है। आज उत्तर प्रदेश में गरीबों के अधिकार की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के नेतृत्व में लड़ रही है। सहारा इंडिया, पीएसीएल के रूपये का मुद्दा कांग्रेस ने उठाया। आज सारे दल चुनाव मोड में हैं लेकिन जनता के असली मुद्दों से इनका कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस पार्टी अजय लल्लू जी के निर्देश पर यह लड़ाई लड़ती रहेगी।”

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728