कड़वा सच

Latest Online Breaking News

जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन, पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतदान तथा मतगणना की तिथि निर्धारित

जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन, पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतदान तथा मतगणना की तिथि निर्धारित

कुशीनगर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एस0 राजलिंगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश जिला पंचायत (अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा) नियमावली 1994 के नियम 5 (2) के अधीन निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की सूची तैयार कर ली गयी है, जिसकी प्रमाणित प्रति कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, कार्यालय जिला पंचायत, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) स्थानों पर जन साधारण हेतु प्रकाशित कर दी गयी है। एक प्रति जिला पंचायत सदस्यों के अंतिम ज्ञात पते पर भी भेजी गई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत अध्यक्ष (आरक्षित) पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला हेतु राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी कार्यक्रम के पूर्ण विवरण में बताया है कि नामांकन 26 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह्न 3 बजे तक, इसी दिन 26 जून को ही अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच हेतु तिथि निर्धारित है। नाम वापसी हेतु 29 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक समय निर्धारित है। मतदान 03 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतगणना इसी दिन 3 जुलाई को ही अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक होना निर्धारित हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि इस निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में संपन्न कराया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728