कड़वा सच

Latest Online Breaking News

24 घण्टे के अंदर कोतवाली पुलिस ने गौकशी करने वालों को किया गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर 24 घण्टे के अंदर कोतवाली पुलिस ने गौकशी करने वालों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर से अभय सिंह की रिपोर्ट

6 आरोपियों के पास से पुलिस ने गौमांश, तमंचा व अन्य उपकरण किये बरामद

गौकशी को लेकर बजरंग दल ने शुक्रवार को किया था प्रदर्शन

फतेहपुर-शहर क्षेत्र में शुक्रवार को हुई गौकशी के मामले में एसपी के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की। पुलिस ने शनिवार को गौकशी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से गौमांस, चाकू, चापड़, कुल्हाड़ी, तराजू, अवैध तमंचा आदि बरामद किया है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संदीप तिवारी ने पोस्टमार्टम हाउस के पास जंगल से गौकशी करते हुए तीन आरोपी अनवर पुत्र सज्जाद निवासी नई बस्ती आबू नगर, बिलाल अख्तर पुत्र सईद अख्तर निवासी उत्तरी खेल दार, बुधराज पुत्र राजाराम निवासी थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर को धर दबोचा। इसी प्रकार मसवानी मोहल्ले से नफीस पुत्र वसीर निवासी खेलदार, शाहनवाज पुत्र नफीस निवासी खेल दार, आदिल पुत्र इस्माइल निवासी बाकरगंज थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर को गौकशी करते हुए पकड़ लिया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौकशी के खिलाफ चौक चौराहे पर प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे एसपी सतपाल आंतिल ने आक्रोशित कार्यकर्ताओ को 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। एसपी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी।कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कार्यवाई की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728